भीषण गर्मी में सूखे झारखंड के गांव के 3 कुएं, गड्ढे से पानी निकालकर पी रहे लोग
भीषण गर्मी के कारण चतरा (झारखंड) ज़िले के कनकट्टा गांव में 3 कुएं सूख गए हैं। गांव के लोग अब नाले के बगल में गड्ढा खोदकर उससे पानी निकालकर पी रहे हैं और इसी गड्ढे से जानवर भी पानी पीते हैं। महिलाओं ने कहा, "नाले का पानी दूषित तो ज़रूर है लेकिन भीषण गर्मी में मरने से तो बेहतर है।"