भीषण ट्रैफिक जाम के बीच दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए पैदल गए दीपिंदर गोयल
ज़ोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल शनिवार को दिल्ली में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए भीषण ट्रैफिक जाम के बीच पैदल पहुंचे। उन्होंने पैदल चलने का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर लिखा, "बहुत ट्रैफिक है...बस कुछ दूर और।" उन्होंने पहुंचने के बाद वहां प्रतिबंधित चीज़ों की तस्वीर शेयर कर लिखा, "आखिरकार पहुंच गया।"