भूस्खलन के चलते कई दिनों से जोशीमठ में फंसी हैं ऐक्ट्रेस कविता कौशिक, आर्मी कैंप में ली 'शरण'
टीवी ऐक्ट्रेस कविता कौशिक अपने पति और पालतू कुत्ते के साथ जोशीमठ-बद्रीनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के जोशीमठ में फंसी हैं। आर्मी कैंप में रुकीं कविता ने 'ईटाइम्स' से कहा, "हाईवे पर हज़ारों गाड़ियां फंसी हैं। पुलिस, आर्मी और बीआरओ सड़क से मलबा हटाते हैं लेकिन फिर भूस्खलन हो जाता है...काफी भयावह स्थिति है।"