भंसाली को हम जैसे ऐक्टर्स की ज़रूरत नहीं, वह मुझे कैसे सुंदर दिखाएंगे: मनोज बाजपेयी

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि वह फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन शायद वह उन्हें कास्ट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "भंसाली जैसी फिल्में बनाते हैं उन्हें मेरे जैसे ऐक्टर्स की ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने कहा, "वह मुझे कैसे सुंदर दिखाएंगे...संजय के पास अपनी फिल्म में मुझमें दिखाने के लिए कुछ भी नहीं होगा।"

Load More