भंसाली ने कहा था कि मेरी आंखें 'देवदास' जैसी हैं: शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने बताया है कि उन्हें लगता था कि उनकी छवि 'देवदास' जैसे 'हारे हुए और शराबी' की भूमिका निभाने की नहीं थी। शाहरुख ने लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में बताया, "निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उनसे कहा था, 'अगर आप इस फिल्म में नहीं होंगे तो मैं यह फिल्म नहीं बनाऊंगा क्योंकि आपकी आंखें देवदास जैसी हैं'।"