भेड़िए के हमले से यूपी में महिला की हुई मौत, टॉर्च व बंदूक लेकर जानवर को खोजते दिखे विधायक

बहराइच (यूपी) में रविवार रात आदमखोर भेड़िए के हमले से एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने गांव पहुंचकर टॉर्च व बंदूक लेकर ग्रामीणों के साथ रातभर भेड़िए की तलाश की जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, पिछले 2 महीनों में भेड़ियों के हमले से 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।

Load More