भाड़ में जाओ, इस तरह बात करने की हिम्मत कैसे हुई: मीटिंग में सीनियर IAS अधिकारी से महिला अधिकारी
जम्मू-कश्मीर में एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन ने जूनियर अधिकारी बीनीश वानी को डांटा जिसके जवाब में वानी ने भी करारा जवाब दिया। वीडियो में वानी कहती दिखीं, "भाड़ में जाओ, मुझसे इस तरह बात करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?" वानी ने सस्पेंड की धमकी पर कहा कि वह उन्हें सस्पेंड कर सकते हैं।