भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत है ₹2.70 लाख/किलो
एमपी के जबलपुर निवासी संकल्प सिंह परिहार नामक भक्त ने हाल ही में उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और बाबा महाकाल को 2 'मियाज़ाकी' आम चढ़ाए। यह आम दुनिया का सबसे महंगा आम है और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कीमत कथित तौर पर तकरीबन ₹2.70 लाख/किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि वह महाकाल के अनन्य भक्त हैं।