भक्त ने राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ाया 10 किलो चांदी का 'पेट्रोल पंप'
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने चांदी का 'पेट्रोल पंप' भेंट किया जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। भक्त ने कहा कि उन्होंने सांवलिया सेठ मंदिर में मनोकामना मांगी थी जिसके पूरा होने पर उन्होंने मंदिर को यह भेंट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 'पेट्रोल पंप' 10 किलो चांदी से बना है।