भक्त ने राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ाया 197 ग्राम चांदी का दिल, मांगी थी यह मन्नत
राजस्थान के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने 197-ग्राम का चांदी का दिल व नलकूप चढ़ाया है। भक्त उमेश तिवारी के पिता की करीब 3-साल पहले तबीयत खराब हो गई थी और डॉक्टर ने हार्ट अटैक की समस्या बताकर बाईपास सर्जरी की सलाह दी। परिवार ने मन्नत मांगी थी कि ऑपरेशन सफल होने पर चांदी का दिल भेंट करेंगे।