भक्त चरण दास ने ओडिशा कांग्रेस कैंपेन कमिटी के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने ओडिशा कांग्रेस कैंपेन कमिटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए यह फैसला लिया। ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने 14 सीटों पर चुनाव जीता।