भगोड़े ज़ाकिर नाइक ने कहा- भारत की वक्फ संपत्तियों को बचाओ; केंद्र सरकार ने दी प्रतिक्रिया
भारत में भगौड़ा घोषित ज़ाकिर नाइक ने X पर कहा है, "भारत में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को बचाओ और वक्फ संशोधन विधेयक को निरस्त करो।" इसपर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "कृपया निर्दोष मुसलमानों को गुमराह ना करें...भारत एक लोकतांत्रिक देश है...लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है...झूठे प्रोपेगेंडा से गलत अवधारणों को बढ़ावा मिलेगा।"