भगोड़ा मेहुल चोकसी अब भी भारतीय, उसकी एंटीगुआ की नागरिकता है विवादित: बेल्जियम से भारत
भारत सरकार ने बेल्जियम को भगोड़े मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कार्यवाही के बीच बताया है कि $950 मिलियन से अधिक की धोखाधड़ी के सिलसिले में वांछित भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अब भी भारतीय नागरिक बना हुआ है। सरकार ने बताया कि उसका एंटीगुआ का नागरिक होने का दावा विवादित है जो उसने गलत तरीके से हासिल की थी।