भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को ₹25 लाख देंगे अल्लू अर्जुन
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। अल्लू ने वीडियो जारी कर कहा, "मैं उनके बच्चे को जो भी सहायता चाहिए...वह देने के लिए तैयार हूं। हम अब तक हुए मेडिकल खर्च का भी खयाल रखेंगे।"