भगदड़ में घायल हुए बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे अल्लू अर्जुन
अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद में थिएटर में हुई भगदड़ में घायल बच्चे से मिलने मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल के भीतर प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी।