हॉकी विश्व कप-2030 की मेज़बानी के लिए पंजाब तैयार, भगवंत मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का उद्घाटन किया। इसमें 6 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग मैच जालंधर और सेमीफाइनल व फाइनल मोहाली में होंगे। मान ने कहा कि पंजाब 2030 हॉकी विश्व कप की मेज़बानी के लिए भी तैयार है।