भगवंत मान वीडियो केस में आया नया ट्विस्ट, घूस देकर फेक फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवाने का लगा आरोप
बेअदबी से जुड़े वीडियो के विवाद में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर फर्ज़ी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने का आरोप लगा है। आरोप है कि पंजाब पुलिस द्वारा वीडियो फर्ज़ी साबित करने के लिए गुरुग्राम स्थित एक लैब से नमाफिक रिपोर्ट तैयार कराई गई जिसके लिए ₹10 लाख की डील हुई थी। मामले में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।