भगवान की कृपा है मेरी शादी नहीं हुई है: मेरठ मर्डर केस को लेकर धीरेंद्र शास्त्री
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) के सौरभ हत्याकांड को लेकर कहा है, "इस घटना से बहुत से पति सदमे में हैं, भगवान की कृपा है कि मेरी शादी नहीं हुई है।" उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं पाश्चात्य संस्कृति का आगमन, पालन-पोषण और संस्कारों की कमी का परिणाम हैं। प्रत्येक भारतीय को रामचरित मानस का आधार लेना आवश्यक है।"