भगवान के कार्यक्रम को नाच कहना गलती है, माफी मांगनी चाहिए: राहुल की टिप्पणी पर BJP नेता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को 'नाच गाना' कार्यक्रम कहे जाने पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा ने कहा, "जिस व्यक्ति ने यह बयान दिया...उसने कार्यक्रम देखा ही नहीं है। भगवान राम के कार्यक्रम को 'नाच' कहना अपने आप में बहुत बड़ी गलती है, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।"