भगवान को चढ़ाने जा रही थी बेटी की शादी का कार्ड, ट्रेन की चपेट में आकर यूपी में मां की मौत
महोबा (यूपी) में अपनी बेटी की शादी का पहला कार्ड भगवान को चढ़ाने जा रही एक 42-वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। बेटी की 28 अप्रैल को शादी होनी है और महिला अपने 15-वर्षीय बेटे संग बाइक से ओरछा (एमपी) स्थित मंदिर जा रही थी तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ।