भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में दर्शन के लिए पुरी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ओडिशा के पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में दर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को पुरी पहुंचीं जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी व पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी थीं।

Load More