भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की यह परंपरा है अनोखी, जानें क्यों फोड़े जाते हैं प्रसाद के बर्तन?
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में 'अधर पना' रस्म होती है जिसमें मिट्टी के बर्तनों में खास पेय पदार्थ भरा जाता है और पूजा-अर्चना के बाद इन्हें तोड़ दिया जाता है, जिससे प्रसाद बहकर रथ के चारों ओर फैल जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यह भोग यात्रा में शामिल सूक्ष्म जीवों, आत्माओं और पारलौकिक शक्तियों के लिए होता है।