भगवान जगन्नाथ हर साल 15 दिनों के लिए क्यों हो जाते हैं बीमार?
पुरी (ओडिशा) में विराजमान भगवान जगन्नाथ हर साल रथयात्रा से पहले '15 दिनों तक बीमार' रहते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब कृष्ण भाई बलराम और बहन सुभद्रा संग मौसी के घर गए तो वहां स्नान के बाद सबको बुखार आ गया। वैद्य ने उन्हें 15 दिन तक आराम करने को कहा और तबसे यह परंपरा निभाई जा रही है।