भगवान राम का आशीर्वाद: राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने पर पहले बयान में जितेंद्र मिश्र

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ बने एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्र ने अपनी नियुक्ति को 'भगवान राम का आशीर्वाद' बताया। उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, "भगवान राम ने मुझे श्रीराम मंदिर और श्रीराम भक्तों की सेवा करने का मौका दिया है।" 43-वर्ष तक वायुसेना में कार्यरत रहे मिश्र ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अहम भूमिका निभाई थी।

Load More