भगवान राम की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने किया प्रदर्शन
बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान से भड़के हिंदू समुदाय ने विरोध-प्रदर्शन कर ढाका में मशाल जुलूस निकालकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अशांति के चलते गैबंधा के सनातन परिसर में भगवान राम की प्रतिमा निर्माण का कार्य रोक दिया गया। हाल ही में भीड़ ने कथित तौर पर भगवान राम की प्रतिमा पर जूता रखा था।