भगवान विष्णु ने रावण को मारने के लिए क्यों श्रीराम के रूप में लिया था अवतार?
वाल्मीकि रामायण के बालकांड के अनुसार, रावण ने कठोर तपस्या कर ब्रह्माजी को प्रसन्न किया था। ब्रह्माजी ने उसे मनुष्यों को छोड़कर अनेक प्रकार के प्राणियों से अभयदान दिया। रावण ने मनुष्यों को तुच्छ समझकर उनसे सुरक्षा नहीं मांगी थी। देवताओं की प्रार्थना पर विष्णुजी ने मनुष्य रूप में जन्म लेकर श्रीराम के रूप में रावण का वध किया था।