भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से पांडवों के लिए जो 5 गांव मांगे थे वे आज कहां हैं?
पुराणों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध टालने के लिए दुर्योधन से पांडवों के लिए 5 गांव मांगे थे और धृतराष्ट्र भी श्रीकृष्ण से सहमत हो गए थे। माना जाता है कि इन गांवों के नाम इंद्रप्रस्थ, व्याघ्रप्रस्थ, स्वर्णप्रस्थ, पांडुप्रस्थ और तिलप्रस्थ थे। वर्तमान में इंद्रप्रस्थ दिल्ली, व्याघ्रप्रस्थ (बागपत) यूपी और स्वर्णप्रस्थ (सोनीपत), पांडुप्रस्थ (पानीपत), तिलप्रस्थ (तिलपत) हरियाणा में हैं।