भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा माना जाता है चंदेरी साड़ी का रोचक इतिहास
मध्य प्रदेश का चंदेरी सिल्क भारत के साथ विदेश में भी प्रसिद्ध है। 'बुनकरों की नगरी' चंदेरी शहर के बारे में कहा जाता है कि वैदिक युग में भगवान श्रीकृष्ण की बुआ के बेटे शिशुपाल ने इसकी खोज की थी। बताया जाता है कि चंदेरी साड़ी बनाने की परम्परा साल 1350 के आसपास कोली बुनकरों द्वारा शुरू की गई थी।