भगवान शिव के मंदिर को मणिपुर में किया गया आग के हवाले
मणिपुर में हिंसा के बीच सेनापति ज़िले में भगवान शिव के एक मंदिर में कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हफ्तों के भीतर मंदिर पर दूसरा हमला हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति मंदिर में आग लगाता दिख रहा है। आग समय रहते बुझा ली गई।