भगवंत मान ने कहा- देश छोड़ गए चन्नी; पूर्व सीएम बोले- अमेरिका में इलाज करा रहा हूं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में कुछ विवादित फैसले लिए थे। उन्होंने कहा, "कहां हैं चन्नी साहब?...भाग गए...कोई कहता है कि अमेरिका गए...कोई कनाडा बता रहा है। वहीं, चन्नी ने कहा कि वह अमेरिका में हैं व अपनी आंखों का इलाज करा रहे हैं।