भगवन जगन्नाथ की कृपा से बचे ट्रंप: इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता
इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता राधारमण दास ने पेंसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। दास ने इसे 48 साल पहले न्यूयॉर्क में पहली रथ यात्रा में ट्रंप की शिरकत से जोड़ा है जब उन्होंने कथित तौर पर भक्तों की सहायता की थी। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से ट्रंप बचे।