भगवान पर आधारित फिल्म के शूट के दौरान हम मांसाहारी खाना नहीं खाते: 'हनुमान' के निर्देशक
'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने 'गलाटा प्लस' को दिए इंटरव्यू में बताया है भगवान पर आधारित फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू के सदस्य मांसाहारी खाना नहीं खाते। उन्होंने बताया, "'हनुमान' के क्लाइमैक्स में हीरो मंदिर में जाता है। पहले उसके पैर में चप्पल होती है लेकिन मंदिर के अंदर नहीं होती। इन सब चीज़ों का ध्यान रखते हैं।"