भगवान प्यार के खिलाफ कब हो गए: केदारनाथ में प्रपोज़ल को लेकर कपल पर कार्रवाई पर रवीना
केदारनाथ मंदिर (उत्तराखंड) के सामने एक कपल का प्रपोज़ल वीडियो सामने आने के बाद कानूनी कार्रवाई की मांग पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कपल की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "हमारे भगवान कब प्यार या उन भक्तों के खिलाफ हो गए जो इस पल को उनका आशीर्वाद लेकर पवित्र बनाना चाहते हैं।"