भगवान राम और रावण दोनों काल्पनिक हैं: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वह भगवान राम और रावण को काल्पनिक मानते हैं। उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन ने भी राम को काल्पनिक कहा था लेकिन मेरे कहने से लोगों को दुख हो रहा है।" बकौल मांझी, काल्पनिक किताबों के आधार पर राम से अधिक रावण कर्मठ थे।