भगवान राम की फोटो वाली प्लेट पर दिल्ली में परोसी गई बिरयानी, लोगों ने किया हंगामा
दिल्ली के जहांगीरपुरी में भगवान राम की तस्वीर वाली डिस्पोज़ेबल प्लेटों पर बिरयानी परोसे जाने को लेकर रविवार को हिंदू संगठनों ने दुकान पर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने दुकान से भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों को ज़ब्त कर लिया है। हिंदू संगठनों ने प्लेटों को कूड़ेदान में फेंके जाने को लेकर भी हंगामा किया।