भगवान राम ने बिहार में बीजेपी पर बाण छोड़ दिया, जिससे बीजेपी बिहार से भाग गई: तेज प्रताप
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद बुधवार को कहा कि बिहार में बीजेपी पर भगवान राम ने इतना बड़ा प्रहार किया कि बीजेपी भाग गई। उन्होंने कहा, "श्रीराम ने बिहार में बीजेपी पर बाण छोड़ दिया...और बीजेपी बिहार छोड़कर भाग गई ।" उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी देश छोड़कर भी भाग जाएगी...लक्ष्मण जी मारेंगे बाण।"