भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन के खिलाफ उत्तराखंड में शिकायत दर्ज
उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ हिंदू संगठनों ने शिकायत दर्ज करवाई है। कार्यक्रम से जुड़ा राठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। संबंधित वीडियो में राठी की टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसते दिख रहे हैं।