भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते ऐक्टर राणा बहादुर हुए अरेस्ट
ऐक्टर राणा जंग बहादुर को एक टीवी शो के दौरान भगवान वाल्मीकि के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले, जालंधर (पंजाब) में एक अदालत ने ऐक्टर की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी। ऐक्टर की इस टिप्पणी के चलते जालंधर में लोग सड़कों पर उतर आए थे।