भगवान विष्णु की 1,200 साल पुरानी मूर्ति बिहार में एएसआई के शेड से हुई चोरी
एक अधिकारी ने बताया है कि पटना (बिहार) में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मूर्तिकला शेड से भगवान विष्णु की 1,200 साल पुरानी मूर्ति चोरी कर ली गई है। बकौल अधिकारी, 25-26 दिसंबर की मध्यरात्रि को शेड का गेट काटकर यह चोरी की गई। एएसआई के अधिकारियों की सूचना के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।