भगवान विष्णु के थूकने पर हुई थी आंवला की उत्पत्ति: बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित लोगों से पूछा, "आंवले की उत्पत्ति कहां से हुई?" सवाल पर किसी के जवाब न देने के बाद तेज प्रताप ने कहा, "वेदों में लिखा है कि भगवान विष्णु ने जब थूका था तब आंवला के पेड़ की उत्पत्ति हुई थी।"