भगवान शिव पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ में स्कूल के प्रिंसिपल हुए अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले के एक सरकारी स्कूल के फूलजेंस तिग्गा नामक 53 वर्षीय प्रिंसिपल को भगवान शिव के बारे में 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी रजनीश सिंह ने बताया, "प्रिंसिपल को एक हिंदू संगठन की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।''

Load More