भगवान होते तो क्या हारने देते?: विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद यूपी के बीजेपी विधायक
गोपामऊ (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल में भारत की हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया, "अगर भारत में देवी-देवता या भगवान होते और उनके वश में कुछ होता तो क्या वह पूरे देश को निराश कर भारतीय टीम को हारने देते?" हालांकि, विधायक ने बाद में अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।