'भगोड़ा' घोषित किए गए अमृतपाल सिंह के घर के बाहर तैनात पुलिस बल की तस्वीरें आईं सामने
पंजाब पुलिस द्वारा 'भगोड़ा' घोषित किए गए 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के अमृतसर स्थित घर के बाहर तैनात पुलिस बल की तस्वीरें सामने आई हैं। सिंह की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पंजाब पुलिस ने अभियान शुरू किया और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई है। शनिवार को 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े 78 लोग गिरफ्तार हुए थे।