'भड़काऊ' पोस्ट को लेकर विजयवर्गीय के खिलाफ दर्ज शिकायत पर उचित कदम उठाए पुलिस: एमपी एचसी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर के एक थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि 'भड़काऊ' पोस्ट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ दर्ज शिकायत पर विचार कर उचित कदम उठाएं। दरअसल, कांग्रेस नेता अमीनुल खान सूरी ने हाईकोर्ट में कहा था कि 16 अप्रैल 2022 को थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Load More