भरी पंचायत में महिला ने मौलवी की यूपी में चप्पल से की पिटाई
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में भरी पंचायत में एक महिला ने मौलवी की चप्पल से पिटाई कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मौलवी ने भूत-प्रेत के झाड़ने के नाम पर महिला की बेटी से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई थी। वहीं, पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।