भरत तिवारी एनकाउंटर केस में ऐक्शन, SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी

बिहार के भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर मामले में उनके परिवार के वकील संजीव कुमार सिंह ने दावा किया कि इस मामले में आरा सिविल कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया है। इनमें तत्कालीन जगदीशपुर SDM, SDPO और शाहपुर थानाध्यक्ष शामिल हैं। आरोप है कि भरत के सरेंडर करने के बाद भी उन्हें गोली मारी गई।

Load More