भरत तिवारी एनकाउंटर केस में ऐक्शन, SDPO-SHO सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज
भोजपुर (बिहार) के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में 7वें दिन बड़ी कार्रवाई हुई है। भरत की मां की शिकायत पर जगदीशपुर एसडीपीओ, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष और एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR की गई है। आरोप है कि भरत तिवारी द्वारा बंदूक फेंककर सरेंडर करने के बाद भी पुलिस ने उसपर गोली चलाई थी।