भर्ती के लिए हमारी टीम आईआईटी गई थी, वेतन देखकर 60% कैंडिडेट बाहर निकल गए थे: इसरो चीफ
इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने आईआईटी बॉम्बे में कहा है कि उनकी टीम एक बार इंजीनियरों की भर्ती के लिए आईआईटी गई थी और सैलरी स्ट्रक्चर देखने के बाद 60% कैंडिडेट बाहर निकल गए थे। उन्होंने कहा, "अगर और आईआईटियन स्पेस प्रोग्राम से जुड़ते हैं...व भारत की अंतरिक्ष परियोजनाओं के निर्माण में भाग लेते हैं तो मुझे खुशी होगी।"