भले ही धोनी को कप्तान बना दें, इस टीम का कुछ नहीं हो सकता: पाक के CT से बाहर होने पर सना मीर
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान पुरुष टीम की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "भले ही आप एमएस धोनी को कप्तान बना दें, कोई भी इस टीम के लिए कुछ नहीं कर सकता क्योंकि टीम के खिलाड़ियों का चयन खेल की परिस्थितियों के आधार पर नहीं हुआ था।"