भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में हैः प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "दुनिया में जब तलवार के ज़ोर पर साम्राज्य बनाने का दौर था तब सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी विरासत की प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है।"